फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई का ट्रिपल डोज...खाना और पानी के साथ सफर भी हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/नारनौल। पेयजल से लेकर ऑटो किराया और टिफिन सर्विस तक की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। आरओ संचालकों ने पानी के दाम 33 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं जबकि टिफिन सर्विस में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं ऑटो किराया भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आरओ संचालकों ने नौ साल बाद कैंपर के दाम 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कैंपर प्रतिमाह कर दिया है। उपभोक्ताओं को अब हर महीने 100 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। अब प्रति कैंपर औसतन तीन रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है।
आरओ यूनियन की ओर से यह निर्णय ट्रांसपोर्ट एवं मजदूरी की लागत बढ़ने से लिया है। महेंद्रगढ़ शहर में पांच हजार से अधिक कैंपर प्रतिष्ठानों व दुकानों पर प्रतिदिन आपूर्ति होते हैं। शहर में नौ से अधिक आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं। प्रतिदिन करीब पांच कैंपर बाजारों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ गया है। इसीलिए कैंपर के रेट बढ़ा दिए हैं। लेबर नहीं मिलने के कारण खुद को ही पानी के कैंपरों की सप्लाई करनी पड़ रही है। -सुनील, वाटर प्लांट संचालक, नंदनी कम्यूनिकेशन, महेंद्रगढ़
बॉक्स
महंगाई के चलते पानी के कैंपरों के रेट बढ़ाएं हैं । गर्मी में बिजली खपत अधिक हो रही है। पानी को ठंडा करने में भी काफी खर्चा आता है। शहर पानी की सप्लाई करते है तब गाड़ियों को तेल भी जलता है।-सोनू, संचालक, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें