फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आजादी के रंग खाकी के संग थीम पर पैदल तिरंगा यात्रा निकाली

Wed, 14 Aug 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06शहर में पुलिस कर्मियाें के साथ  तिरंगा यात्रा निकालते एसपी अर्श वर्मा।
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, डीएसपी हरदीप सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार व डीएसपी मोहम्मद जमाल की अगुवाई में तिरंगा रैली लघु सचिवालय नारनौल से शुरू होकर कोर्ट मोड़, महावीर चौक, गर्ल्स आईटीआई नारनौल, बहादुर सिंह तालाब से होते हुए पुलिस लाइन नारनौल पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह नारनौल शहर के विभिन्न चौक/चौराहों से होते हुए पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया और लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने आजादी के रंग खाकी के संग थीम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें