फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर नारनौल के 300 पोल पर लगेंगी तिरंगा लाइटें

विज्ञापन
फोटो नंबर-02महेंद्रगढ़ रोड पर रात के समय पोल पर बंद पड़ी तिरंगा लाइट। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली पर शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर 300 स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंगा रोशनी वाली लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस योजना पर करीब 15.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड और महिला आईटीआई रोड सहित प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। इससे दिवाली के दौरान शहर की सुंदरता बढ़ेगी और रात के समय सड़कों पर आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। नगर परिषद का उद्देश्य त्योहार पर शहर में रोशनी और उत्सव का माहौल तैयार करना है।
पुरानी लाइटों की देखरेख भी जरूरी
शहर में करीब चार साल पहले पांच लाख रुपये की लागत से लगभग 150 पोल पर तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। इनमें से अधिकांश लाइटें रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। ऐसे में नई लाइटें लगाने के साथ उनकी नियमित देखरेख करना भी जरूरी होगा, ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग हो और सजावट लंबे समय तक बनी रहे।
विज्ञापन

वर्जन
दिवाली को देखते हुए रंग-बिरंगी लाइटों का टेंडर जारी किया गया है। 300 स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों को भी सजाया जाएगा। लाइटों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे लंबे समय तक चल सकें।-सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें