फोटो संख्या:73 कनीना रावमावि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत:संस्थान
- फोटो : संवाद
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य पूनम यादव ने विद्यार्थियों से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अंग्रेजी प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य पूनम यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के साहस, दृढ़ निश्चय व आत्मसम्मान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा जांगड़ा, कैलाश देवी, शशि कुमारी, धर्मेंद्र डीपीई, मुख्य शिक्षक रतनलाल, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार व सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद