फोटो नंबर- 12नए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : संवाद
नारनौल। सैनी सभा प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभी की सहमति से अशोक सैनी को सैनी सभा का कार्यवाहक अध्यक्ष और रिंकू सैनी को सूचना मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर उपप्रधान हरफूल सैनी, सचिव पुष्कर सैनी, उपसचिव संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष रामनिवास, बंटी सैनी, कमल सैनी, पवन सैनी और राजेश सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद