फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह एवं अ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने मृतकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में सभी उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को नमन किया।
कुलसचिव ने कहा कि पहलगाम में हुई यह घटना अत्यंत दुखद और मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की मृत्यु पूरे देश के लिए क्षति है और हम सभी इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, प्रोफेसर रविंद्र, डिप्टी रजिस्ट्रार संजीव कुमार, प्रोफेसर सुनील, प्रोफेसर समृद्धि, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. अंशु, डॉ. सुशांत यादव सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें