फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंदराम वैद्य को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो नंबर- 01यज्ञ संगोष्ठी में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर में नंदराम वैद्य की स्मृति में यज्ञ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा किया गया जिसमें नंदराम वैद्य के असमय निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कृष्णा आर्या ने कहा कि समाज कल्याण, दानपुण्य व जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहने वाले नंदराम वैद्य ने अनेक गरीब व अनाथ लड़कियों की शादियां करवाई और निराश्रित बहनों का भात भरा। वहीं स्कूल, गौशाला व आर्य समाज को भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर गीताबाई, सरोज कश्यप, सिलोचना, युगान्ता, जन्तरी देवी व लक्ष्मी देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें