फोटो नंबर-06दिल्ली बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों ने बुधवार को दिल्ली बम धमाके में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा की। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने इस कायराना और घृणित कृत्य की निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
शोक सभा में प्रो. शिवहरि अग्रवाल, विजय सिंह रहीश, बीएल सैनी, रविंद्र कुमार चौधरी, सुरेश जांगिड़, बिशन सिंह यादव, भागीरथ प्रसाद, सोहनलाल चौहान, महेंद्र कुमार शर्मा व देवीदयाल सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभा का समापन शांति प्रार्थना के साथ किया गया। संवाद