फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंडल मार्च निकालकर दी मृतकों को श्रद्धांजलि

Fri, 25 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25आतंकी हमले के विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नारनौल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए महावीर चौक नारनौल में एक शांतिपूर्ण एवं भावनात्मक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला महेंद्रगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. राजवती (राज सुनेश यादव) ने की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रकट की।
पूर्व जिला प्रमुख भाई रामसिंह ने कहा अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में सरकार को इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पे मुख्य रूप से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, संदीप राव, सुरेश फौजी, सतपाल दहिया, अनिल, प्रेम यादव, शशिबाला, सतीश, कमला, रजनी, सावित्री, राजेंद्र चौधरी, अरुण, ओमप्रकाश आर्य, प्रकाश, डॉ. आरएन यादव, पूर्व सरपंच कुरड़ा राम एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें