फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज परिसर में हवन के साथ सैनिकों की वीरता को किया नमन

Sun, 29 Sep 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- आर्य समाज  महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोज- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में आर्य समाज मुख्यालय में साप्ताहिक यज्ञ के अवसर पर वीर सैनिकों की वीरता को नमन किया। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री राव वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमराज आर्य ने बताया कि मानव संस्कृति के आदि स्त्रोत, वेदों में भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टियों से पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ का विधान किया है। जिसे अपनाकर संसार में एक सुखी एवं आनंदमय वातावरण बनाया जा सकता है। इस अवसर पर केसर आर्या, वीर सिंह, बाबू रंगराव सिंह आर्य, डॉ. आनंद कुमार, सूबेदार मेजर सूबे सिंह, किरोड़ी लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें