बादली। गुभाना गांव स्थित लोकहित पुस्तकालय में शहीद मगल पांडे की पुण्यतिथि पर समिति सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने मंगल पांडे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंगल पांडे मात्र 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की बटालियन में भर्ती हुए। जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुस्तकालय में श्रद्धांजलि देने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जयभगवान प्रधान, राहुल, सत्यवान और भोला सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।