बहादुरगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में आग लग गई। कसार में जहां खेतों में तो वहीं माजरी में एक प्लॉट में रखे ईंधन में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान एक सांप को भी जलने से बचाया गया। पहला मामला
गांव कसार में गेहूं के खेतों के निकट सरकंडों में आग लग गई थी। आग तेजी से फैलने लगी तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काबू करने के प्रयास किए। दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग को फैलने से रोक चुके थे, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पूरी तरह से बुझा दी। इसके एक फसल की फसल जलने की बात कही जा रही है हालांकि जांच के बाद पुष्टि होगी। गांव माजरी के एक प्लॉट में रखे बिटोड़े में आग सुलग गई। आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पाकर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू की। इस दौरान एक सांप भी वहां फंसा हुआ था। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को वहां से सुरक्षित निकाल कर उसकी जान बचा ली।