फोटो 7पौधरोपण करते हरित वसुंधरा आधार समिति के सदस्य।संवाद
नारनौल। हरित वसुंधरा आधार समिति ने रविवार को नारनौल के ऐतिहासिक शोभा सागर तालाब परिसर में कई प्रजातियों के 51 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलेश सैनी ने पौधा लगाकर किया। समिति के संस्थापक सदस्य हरीश यादव ने बताया कि समिति वर्षा ऋतु में प्रत्येक रविवार नारनौल के किसी न किसी सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण करती है। अब तक समिति द्वारा नारनौल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 8000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर राकेश, राजेंद्र उर्फ टिंकू, राजेश शर्मा शामिल हुए। संवाद