फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बस, नौ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
 रेवाड़ी-झुंझुनूं नेशनल हाइवे नंबर 11 पर गांव गहली के पास रविवार दोपहर को एक हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से जा टकराई जिसमें चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर हालत के चलते आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस अलवर से नारनौल होकर सिंघाना की ओर जा रही थी। बस गहली चौकी के पास ही पहुंची थी कि बस का चालक बस चलाते हुए बोतल से पानी पीने लगा। इसी दौरान चालक का ध्यान भटक गया और अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बस सड़क के बगल में पेड़ से जा टकराई। बस में बैके करीब 15 से 20 सवारियां घायल हो गई। हालांकि बस की गति अधिक तेज नहीं होने के कारण बस में बैठी सवारियों को गंभीर चोट नहीं  आई। घटना सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहली चौकी पुलिस व राहगीरों ने एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
इस हादसे में राजस्थान के बहरोड निवासी देवेश पुत्र मुकेश, सिलापुर निवासी नवीन पुत्र सज्जन, रमेश पुत्र बस्तीराम निवासी  नावदी, अखलाख पुत्र दीन मोहम्मद निवासी लोहेसर जिला भरतपुर, गीता पत्नी  रामसिंह निवासी लक्ष्मण नगर अलवर, मंजू देवी पत्नी रमेश व जीतू पुत्री रमेश  निवासी कलाखरी राजस्थान, चालक रमेश व परिचालक सतेंद्र घायल हो गए। इनमें से मंजू देवी पत्नी रमेश व जीतू पुत्री रमेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपाचार के बाद उन्हें रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें