फोटो संख्या:66- हकेवि में वृक्षारोपण करते समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर्यावरण अध्ययन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस-2026 का आयोजन “जलवायु कार्रवाई” विषय पर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रावासों में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण से हुई। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में पौधरोपण को जरूरी बताया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रदूषण नियंत्रण, सतत विकास और पर्यावरण प्रबंधन पर विचार रखे तथा कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। संवाद