फोटो 30 विद्यालय परिसर में त्रिवेणी लगाते राजेश यादव व कविंद्र सचदेवा। स्रोत: संस्थान
- फोटो : संवाद
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। गांव में पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई व पेंटिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान लीगल लिटरेसी क्लब के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश यादव व वरिष्ठ प्रवक्ता कविंद्र सचदेवा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में बड़, पीपल और नीम के पारंपरिक त्रिवेणी पौधे लगाए। संवाद