कनीना। राजकीय पशु चिकित्सालय सिलारपुर व पशु औषधालय मोहम्मदपुर परिसर में पौधरोपण अभियान चला। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। डॉ. विनेश यादव, दीपक कुमार, संजय कुमार, सोनू, सुमित ने पौधरोपण किया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। डॉ. यादव ने इसे प्रदूषण से निपटने का प्रभावी उपाय बताया। संवाद