फोटो 17गांव कटकई योगशाला में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद युवा व ग्रामीण।संवाद
मंडी अटेली। गांव कटकई योगशाला में एक पेड़ मां के नाम का लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने बताया कि पौधरोपण की मुहिम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशिबाला व जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सतीश कुमार के मार्गदर्शन में चलाई जा रही हैं। कौशिक ने कहा की पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया। जिनमें औषधीय, छायादार व फलदार पेड़ मुख्य रूप से लगाए जाएंगे। इस अवसर पर करतार सिहं, राम सिंह, विजय कुमार, मोहन सिहं, शुभम, अक्षय, जगरूप सिंह आदि उपस्थित रहे।