फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी अस्पतालों में आयुष्मान के तहत नहीं हुआ उपचार, आज भी रहेगा बंद

Thu, 07 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 21नारनौल के नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर पर्ची कटवाते मरीज।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले के निजी अस्पतालों में वीरवार से आयुष्मान कार्ड के तहत आने वाले मरीजों की जांच व उपचार नहीं किया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन सरकारी अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह ही ओपीडी चलती रही। नारनौल के नागरिक अस्पताल में बुधवार को जहां 1295 ओपीडी रही थी। वहीं वीरवार को 1219 ओपीडी रही है। इस दौरान ज्यादातर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन भी नहीं देखने को मिली। वहीं पर्ची काउंटर व दवा केंद्र पर भी अन्य दिनों की तरह भीड़ रही।
आईएमए के सचिव डॉ. एसएस यादव ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों का करीब 20 करोड़ बकाया है। जब तक सरकार के सामने रखी गई मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक मरीजों की आयुष्मान के तहत जांच नहीं की जाएगी। उधर आईएमए की जिला प्रधान डॉ. अल्का यादव ने बताया कि उन्होंने मांगे सरकार के सामने रख दी है। इस बार मांगे पूरी नहीं होगी जब तक आयुष्मान के तहत मरीजों की जांच नहीं की जाएगी। इससे पहले भी कई बार आश्वासन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें