फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल में हड्डी रोगियों का उपचार शुरू

Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों का उपचार करते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से मरीजों को राहत मिल रही है। अब हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को महेंद्रगढ़, नारनौल व रेवाड़ी के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें घुटनों का दर्द, कमर दर्द, फ्रैक्चर के बाद की समस्याएं, जोड़ों का दर्द व अन्य हड्डी रोगों से पीड़ित मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि अब उप नागरिक अस्पताल कनीना में माइनर ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हड्डी या जोड़ों की समस्या होने पर निजी अस्पतालों में अनावश्यक खर्च करने के बजाय पहले सरकारी अस्पताल में आकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को उपचार में काफी सुविधा मिल रही है। मरीज नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र, महेश, दीनदयाल, दीपक, जयप्रकाश, सुरेंद्र, बिमला देवी, रजनी देवी और ममता यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए महेंद्रगढ़, नारनौल और रेवाड़ी जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अधिक हानि होती थी। अब कनीना में ही विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें