अटेली स्थित अंडरपास के पास लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। जिस समय ट्रांसफार्मर गिरा उस समय उसके आस-पास कोई न होने से हादसा नहीं हो पाई। वार्ड दो के पार्षद अशोक जांगड़ा सहित वार्ड के लोगों ने बताया कि रास्ते में लगा ट्रांसफार्मर कई दिनों से गिरने के कगार पर था। बिजली निगम के कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए अवगत करवाया गया। लेकिन, निगम के कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिससे रविवार हादसा होते-होते मुश्किल से टला है। ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना के बाद नपा चेयरमैन जितिन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया। अब तय हुआ कि नगरपालिका ट्रांसफार्मर रखने के लिए खाली स्थान पर इसका स्थान बनवाएगी। ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा क्योंकि पोल पर ट्रांसफार्मर रखने का पूरा स्थान नहीं है। जेई आनंद शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर गिरने की उन्होंने सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर ट्रांसफार्मर को फिर से वहां लगा कर बिजली सुचारु करवा दी गई है।