फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा के युवक के खाते से 6.90 करोड़ का हुआ लेनदेन

Wed, 25 Jun 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी प्रीतम। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना की पुलिस टीम ने पटीकरा नारनौल के रहने वाले प्रीतम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपना खाता साइबर जालसाजों को दिया था।
विज्ञापन

आरोपी के खाते में करीब 6 करोड़ 90 लाख की राशि का लेनदेन हुआ था। खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 33 करोड़ रुपये की 113 शिकायतें थीं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
साइबर थाना की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि नारनौल शहर में एक फर्म के नाम से कैनरा बैंक में खुलवाए गए खाते में साइबर फ्रॉड की काफी धनराशि का लेनदेन हुआ है। इस पर टीम ने बैंक खाते की जांच की तो खाता के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 113 शिकायतें पाई गईं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार खाता फर्म गुलशन फोटो स्टूडियो नजदीक रेलवे स्टेशन पटीकरा (नारनौल) प्रोपराइटर प्रीतम पटीकरा के नाम से पाया गया। कैनरा बैंक से पूछताछ पर खाते में कुल 6,90,83,645 रुपये आनलाइन जमा होने व 6,88,69,976 रुपये आनलाइन ही ट्रांसफर होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें