फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोलीसर-चूरू स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य से नारनौल स्टेशन से गुजरेंगी ट्रेनें

Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जो नारनौल स्टेशन गुजरेगी।
विज्ञापन

बीकानेर-सादुलपुर रेलखंड के मध्य स्थित मोलीसर-चूरू स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि प्रारंभिक स्टेशन से गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार 18 अप्रैल से 28 मई तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 19 अप्रैल से 29 मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 10 मई से 28 मई तक रद्द रहेगी।
54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 19 अप्रैल से 28 मई तक रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 19 अप्रैल से 9 मई तक (21 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह लोहारू तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 19 अप्रैल से 09 मई तक (21 ट्रिप) रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें