महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नारनौल द्वारा पीसीसीएच योजना के तहत गांव सिसोठ में प्रगतिशील किसान जोगिंद्र सिंह के कपास खेत पर किसान खेत पाठशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विकास अधिकारी पौध संरक्षण नारनौल रविंद्र कुमार यादव ने किया। उन्होंने किसानों को कपास में समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, खरपतवार नियंत्रण, जल प्रबंधन और नियमित फसल निगरानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पाठशाला का उद्देश्य किसानों को खेत पर ही व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर वैज्ञानिक खेती अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में मदद करना है। संवाद