फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर 217 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:64-गांव सेहलंग में  टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
विज्ञापन
कनीना। गांव सेहलंग स्थित ममता आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित टीबी जागरूकता व स्क्रीनिंग शिविर में ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करने के साथ संभावित मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर के दौरान 217 संभावित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान टीबी के लक्षण पाए जाने पर 12 व्यक्तियों के बलगम के नमूने एकत्र कर जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना की प्रयोगशाला में भेजे गए। एसटीएस पवन कुमार, युद्धवीर, सीएचओ रवि ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी नवनीत, आशा कार्यकर्ता कमलेश, राजबाला, सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता, मनीता, सहायिका सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें