फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्राकृतिक खेती के लिए दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67-बाबा हेमादास गोशाला भोजावास में ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती पर जानकारी देते कृषि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। बाबा हेमादास गोशाला भोजावास में किसान क्लब महेंद्रगढ़ की ओर से प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर सुरेश यादव एवं दिलबाग सिंह बडेसरा ने जीवामृत और घनजीवामृत बनाने की विधि बताई। डॉ. देवेंद्र यादव ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान पवन कुमार ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रशिक्षण में 67 किसान मौजूद रहे। डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग मृदा की उर्वरता शक्ति समाप्त होती है। किसानों प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो। उन्होंने रसायन एवं कीटनाशक के विकल्प के रूप में प्राकृतिक कृषि के अंतर्गत शून्य बजट पर आधारित जीवामृत, घनामृत, निमास्त्र एवं अन्य विधियों के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सरपंच भोजावास पवन कुमार, जगराम यादव, डॉ. राधेश्याम, होशियार सिंह, गोशाला प्रधान पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें