फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्गों की दौड़ में विजयपाल धनौंदा प्रथम

Sun, 14 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-गांव ककराला के बाबा ढालोड परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्ड प्रतियोगिता में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। बाबा ढालोड परिसर में आठवें खेलकूद मेला और प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सीताराम यादव ने रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाया। श्री कृष्णा मेडिकल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी रेवाड़ी के सहयोग से आयोजित शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य अमित ने बताया कि बुजुर्गों की दौड़ में विजयपाल धनौंदा प्रथम, लाल सिंह धवाना द्वितीय, दलीप भड़फ तृतीय रहे। अंडर 14 लड़कियों की दौड़ में वर्षा प्रथम, ईशा द्वितीय, अंजली तृतीय रहीं। लड़कों में सौरभ ककराला, हनी ककराला, पुनीत ककराला प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। ओपन लड़कियों की दौड़ में अंतिम प्रथम, शशि द्वितीय, अनीषा तृतीय रहीं। ओपन लड़कों की दौड़ में अंकित कोका प्रथम, हेमंत महेंद्रगढ़ द्वतीय, रोहित इसराना तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. चित्रलेखा, मनीषा, मनीष, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, धर्म सिंह, बाबा भैंया सेवा दल के सदस्य, बाबा ढालोड़ युवा दल के सदस्य, ककराला के ग्रामीण वासी उपस्थिति रहे। बुजुर्गों की दौड़ 100 मीटर के विजेता को 2100 रूपये, लड़कियों व लड़कों की दौड़ अंडर 14 को 1500 रुपये, लड़कियों व लड़कों की दौड़ ओपन को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें