फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा में प्रशिक्षण शिविर 2 दिसंबर से

Sun, 01 Dec 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के निर्देश में रेडक्रॉस सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन 2 से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के जूनियर छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में लक्की स्टार गेम, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता व एकल नृत्य के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ विद्यालय विषयों पर गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें