नारनौल। इन दिनों साइबर ठग नए नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं। हुडिना निवासी एक महिला को उसके पिता का दोस्त बनकर 59 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस शिकायत में हुडिना निवासी कुसुम ने बताया कि 15 अक्तूबर को मोबाइल पर एक फोन आया। कहा कि वह आपके पिता का दोस्त है। उसे पिता ने पैसे भेजने के लिए कहा है। महिला से कहा कि उसे 3000 रुपये भेजने थे, लेकिन गलती से 30000 रुपये भेजे गए हैं। इसके बाद महिला ने 27 हजार रुपये भेज दिए। उसने बातों में उलझाकर 59000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद