फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षु बस चालक ने थार को मारी टक्कर, हंगामा

Wed, 12 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25रोडवेज कर्मचारियों और थार गाड़ी चालक को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज प्रशिक्षु बस चालक ने थार गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

नारनौल बस स्टैंड से थोड़ी दूरी बस का पिछला हिस्सा थार से टकरा गया था। जिसके बाद रास्ते में ही बस व थार चालक के बीच बहस शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और रास्ते से वाहन को हटाकर दोनों चालकों रोडवेज वर्कशॉप ले गए। वर्कशॉप में दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। थार चालक सेना में कार्यरत है और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। दसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच में सुलह करवा कर मामले का निपटान किया गया।
विज्ञापन

थार चालक ने प्रशिक्षु बस चालक की गलती बताई। कहा कि उसने अपनी गाड़ी को रोका था और बस मोड़ते समय बस का पिछला हिस्सा गाड़ी से टकराया है। वहीं प्रशिक्षक प्रीतम ने बताया कि घटना के दौरान थार बिल्कुल बस के पीछे चल रही थी जबकि बस के पीछे लिखा हुआ है कि बस से 50 गज की दूरी बनाकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें