रेलवे की ओर सेे लागू की गई ट्रेनों की नई समय सारणी में चार ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों ने रोष जताते हुए कहा कि नई समय सारिणी से उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। क्योंकि गाड़ी संख्या 14021-22 सैनिक एक्सप्रेस जयपुर-दिल्ली, गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर-दिल्ली, गाड़ी संख्या 12457-58 बीकानेर दिल्ली, गाड़ी संख्या 14727-28 के समय में कुछ मिनटों का ही परिवर्तन किया गया है।
वर्तमान में ये ट्रेनें महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए डेढ़ घंटे के अंतराल से चल रही हैं। वापसी में ये चारों ट्रेनें दिल्ली से महेंद्रगढ़ के लिए आगे-पीछे रात में खाली दौड़ रही हैं। इससे रेलवे को नुकसान होने के साथ ही यात्रियों को परेशान होगी। क्षेत्र के लोगों व दैनिक रेलयात्री महासंघ ने इन चारों ट्रेनों एक-एक घंटे के अंतर से चलाने की मांग की थी लेकिन नई समय सारिणी में कुुछ मिनटों का ही समय परिवर्तन किया गया है। नई समय सारणी अनुसार रात्रि के समय चलने वाली रेवाड़ी से सीकर पैसेंजर गाड़ी को बंद कर दिया गया है। दिन में चलने वाली सीकर-रेवाड़ी गाड़ी को दोबारा चला दिया गया है।
दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटौदा ने बताया कि रेलवे विभाग ने एक अक्तूबर से ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-सादलपुर रूट को पिछले साल इलेक्ट्रिक रूप दे दिया था तथा इस पर चलने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड 90 से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो चुकी है। फिर भी रेवाड़ी की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों का समय अधिक लग रहा है।
ट्रेनों की नहीं समय सारिणी
रेलवे की नई समय सारिणी में महेंद्रगढ़ से ट्रेनों की छूटने का समय बदला गया है। समय सारिणी के अनुसार
15623 भगत की कोठी(कामख्या) मंगलवार की रात 1 बजे, 12458 बीकानेर-दिल्ली प्रतिदिन रात्रि 3:26, 14727 श्रीगंगानगर-दिल्ली प्रतिदिन सुबह 4 बजे, 14352 हिसार-दिल्ली प्रतिदिन सुबह 8:12, 09703, सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन सुबह 11:11 बजे, 12372 बीकानेर-हावड़ा वीरवार की सुबह 11:45 बजे छूटेगी।
इसी प्रकार 14823 जोधपुर रेवाड़ी प्रतिदिन दोपहर 1:08 बजे, 22471 बीकानेर-दिल्ली प्रतिदिन दोपहर 2:26 बजे, 04368 हिसार-रेवाड़ी प्रतिदिन शाम 6:37 बजे, 14811 सीकर-दिल्ली बुधवार व शुक्रवार शाम 5:54 बजे, 22422 भगत की कोठी-दिल्ली प्रतिदिन शाम 7:19 बजे, 54790 बीकानेर-रेवाड़ी प्रतिदिन रात 9:25 बजे, 14022 जयपुर-दिल्ली प्रतिदिन रात्रि 2:33 बजे महेंद्रगढ़ से छूटेगी।
महेंद्रगढ़ से लोहारू की तरफ जाने वाली ट्रेनों का समय
14367 रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन रात 9:30 बजे, 14728 दिल्ली-गंगानगर प्रतिदिन रात 9:53 बजे, 12457 दिल्ली-बीकानेर प्रतिदिन रात्रि 1:40 बजे, 14021 दिल्ली-जयपुर सैनिक प्रतिदिन रात्रि 2:08 बजे, 54789 रेवाड़ी-बीकानेर प्रतिदिन सुबह 3:34 बजे, 14812 दिल्ली-सीकर शुक्रवार व बुधवार सुबह 8:25 बजे, 04351 दिल्ली-हिसार प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे, 22421 दिल्ली-भगत की कोठी प्रतिदिन सुबह 9:13 बजे , 22472 दिल्ली-बीकानेर प्रतिदिन सुबह 10:43 बजे, 12371 हावड़ा-बीकानेर मंगलवर दोपहर 12:20, 15627 कामख्या-भगत की कोठी रविवार दोपहर 12:24 बजे,14824 रेवाड़ी-जोधपुर प्रतिदिन दोपहर 2:05 बजे, 09704 रेवाड़ी-सीकर प्रतिदिन शाम 4:10 बजे तय किया गया है।