फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: आज से शुरू होगी जिले की नौ मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद, तैयारी पूरी

Sat, 01 Oct 2022 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

एचडब्ल्यूसी और हैफेड किसानों का बाजरा खरीद करेगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों के बाजरे पर सरकार ने 2350 रुपये का एमएसपी भी निर्धारित किया है, जो पिछले साल के मुकाबले सौ रुपये अधिक है। 
विज्ञापन
बाजरा - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में एक अक्तूबर से जिले की नौ मंडियों में किसानों का बाजरा खरीद किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। हैफेड और एचडब्ल्यूसी किसानों का बाजरा खरीद करेंगी। जिसका शेडयूल भी जारी हो चुका है। हालांकि मंडियों में बाजरा की आवक इस बार सरकारी खरीद से पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


मगर बाजार में किसान औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों के बाजरे पर सरकार ने 2350 रुपये का एमएसपी भी निर्धारित किया है, जो पिछले साल के मुकाबले सौ रुपये अधिक है। 

यह भी पढ़ें : Haryana: एक हजार अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर पर छंटनी की तलवार, खाली पद स्थायी भर्ती से भरे जाएंगे
विज्ञापन


भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा की आवक बनी हुई है। अब तक करीब 25 हजार क्विंटल बाजरा मंडी में आ चुका है। हालांकि मंडी में आने वाले बाजरे के किसानों को प्राइवेट तौर पर 15 सौ से दो हजार रुपये ही दाम मिल रहे हैं। जो एमएसपी से काफी कम है।

किसानों को भी बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। फिलहाल जिले की नौ मंडियां बाजरा खरीद के लिए निर्धारित की गई है। इसमें जूईकलां, लोहारू, तोशाम, भिवानी, बहल, सिवानी, पाजू, कैरू, ईशरवाल है। स्थानीय खरीद एजेंसी के अधिकारियों को भी बाजरा खरीद को लेकर हिदायतें दी गई है। 
विज्ञापन


बाजरा खरीद के लिए जिले की मंडियां निर्धारित की गई हैं। भिवानी जिला मुख्यालय सहित नौ मंडियों में किसानों का बाजरा खरीद किया जाएगा। इस बार किसानों को 2350 रुपये एमएसपी पर बाजरा खरीद होगा। मंडियों में खरीद की व्यवस्था कराए जाने संबंधी पत्र भी लिखा गया है। - मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी। 

इन मंडियों में ये एजेंसी करेंगी बाजरा खरीद
मंडी            एजेंसी का नाम
1. जूईकलां-        हैफेड
2. लोहारू-        हैफेड
3. तोशाम-        एचडब्ल्यूसी
4. भिवानी-        एचडब्ल्यूसी
5. बहल-        हैफेड
6. सिवानी-        हैफेड
7. पाजू-        एचडब्ल्यूसी
8. कैरू-        एचडब्ल्यूसी
9. ईशरवाल-        एचडब्ल्यूसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें