फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने रेलमंत्री से दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस ट्रेन को जयपुर तक चलाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को वर्चुअल मीटिंग में दिल्ली सराय रोहिल्ला -रींगस ट्रेन को जयपुर तक चलाए जाने की मांग की। इसके अलावा रेल संबंधित समस्याओं को भी अवगत करवाया। इस ट्रेन के विस्तार से जिलेवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सांसदों की वर्चुअल मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती से कुछ रेल सेवाओं के विस्तार तथा कुछ पुरानी ट्रेनों के संचालन की मांग की। उन्होंने बताया कि सीकर-दिल्ली वाया लोहारू रेलमार्ग पर गाड़ी संख्या 14021/14022 को प्रतिदिन चलाया जाए। मीटर गेज के समय जिन ट्रेनों का आवागमन वाया सीकर होते हुए था, उन्हें पुन: रिस्टोर करते हुए नियमित रूप से चलाने, दिल्ली सराय रोहिल्ला दिल्ली-रींगस ट्रेन को जयपुर तक चलाए जाने, मीटर गेज के समय अरावली एक्सप्रेस दिल्ली-अहमदाबाद वाया रींगस ट्रेन को पुन: वाया सीकर-रींगस चलाए जाने की मांग की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने उनकी जायज मांगों पर पूरा अमल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें