फोटो नंबर-17श्याम मंदिर रेलवे चौकी 45सी पर निशान चढ़ाने जाते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। बाबा श्याम को निशान चढ़ाने के लिए मंगलवार को हुडा सेक्टर से रेलवे चौकी 45सी स्थित श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई। बाबा श्याम की निशान यात्रा श्याम मंदिर कमेटी रेलवे चौकी 45सी के सचिव हरिओम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई।
इसके पहले भक्तों को निशान का पूजन करवाया गया। निशान यात्रा हुडा सेक्टर से शुरू होकर महावीर चौक, होंडा चौक व निजामपुर रोड होते हुए रेलवे चौकी 45सी श्याम मंदिर में पहुंची। निशान यात्रा में महिलाएं, पुरुष व बच्चे श्याम भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। वहीं यात्रा में भक्तों द्वारा कंधे पर ले जाया जा रहा बाबा श्याम का ढोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। श्याम मंदिर में पहुंचने के बाद सभी भक्तों ने अपने निशान वहां चढ़ाए और मन्नत मांगी।