फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दर्दनाक हादसा... बाइक चालक के सिर से गुजरा ट्रक का पहिया, एक की मौत दूसरा घायल

Fri, 02 Aug 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01मृतक हंसराज का फाईल फोटो।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के शहबाजपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नांगल चौधरी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मुसनौता निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार शाम वह उसके गांव के हंसराज की बाइक पर नांगल चौधरी घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। बाइक को हंसराज चला रहा था। जब वह गांव शहबाजपुर टी प्वाइंट से थोड़ा आगे नांगल चौधरी की तरफ आए तो एक ट्रक चालक ने बिना इंडीकेटर दिए सड़क के नीचे कच्चे रास्ते में उतार दिया। इससे बाइक ट्रक से टकरा गई। ट्रक से भिड़ंत होते ही धर्मपाल उछल कर दूर गिर गया और ट्रक का पिछला पहिया हंसराज के सिर व बाइक के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को नांगल चौधरी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हंसराज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल धर्मपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें