फोटो नंबर-03मृतक अजीतसिंह का फाईल फोटो।
नारनौल। क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सेटरिंग लगाने का काम कर रहा युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पहले नारनौल के अस्पताल फिर रेवाड़ी के एक अस्पताल में ले जाया गया। बुधवार शाम रेवाड़ी से जयपुर के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पचेरी थाने के गांव ढाणा निवासी अजित सिंह सेटरिंग का कार्य करता था। मृतक के चचेरे भाई शक्ति सिंह ने बताया कि मंगलवार को अजित सिंह पुरानी कचहरी में निमार्णाधीन भवन में सेटरिंग लगाने का काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब वह कार्य करते हुए दूसरी मंजिल से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले नारनौल और फिर रेवाड़ी ले जाया गया। बुधवार शाम को रेवाड़ी से उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां वीरवार को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।