नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाली महेंद्रगढ़ में आगमन को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, वहीं पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान भी तैयार किया है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के पाली महेंद्रगढ़ आगमन पर महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ जाने वाले रूट पर रैली में आने वाले बड़े व छोटे वाहनों को छोड़कर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसलिए आम नागरिक 22 मई को शाम छह बजे से 23 मई को शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्ग को अपनाएं। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह से रहेगा रूट डायवर्ट
महेंद्रगढ़ से दादरी जाने वाले भारी वाहन कनीना से होते हुए दादरी जा सकते हैं। नारनौल से दादरी जाने वाले भारी वाहन लहरोदा बाईपास से होते हुए एनएच 152डी से जा सकते हैं। सतनाली की तरफ से महेंद्रगढ़ होकर दादरी जाने वाले वाहन दौंगड़ा अहीर से एनएच 152डी या कनीना होते हुए जा सकते हैं।