फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो से समझाए यातायात के नियम

Thu, 25 Jul 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
निजामपुर। निजामपुर में ट्रैफिक पुलिस ने विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार और उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि सड़क पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने वीडियो के माध्यम से आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं चलाएं। बाइक पर प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें