फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यातायात प्रबंधक अनिल कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता

Fri, 13 Oct 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
एचसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर यातायात प्रबंधक अनिल कुमार को सम्मानित करते रोडवेज
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो में यातायात प्रबंधक अनिल कुमार ने हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त की। अनिल कुमार राजस्थान के दुनावास निवासी है। उनके पिता नंदराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबेडी में अंग्रेजी विषय के शिक्षक है। अनिल कुमार प्रबंधक के कार्य के साथ-साथ अपनी परीक्षा की तैयारी कर पहली रैंक से परीक्षा पास की। यातायात प्रबंधक के सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए यातायात प्रबंधक को मिठाई खिलाकर बधाई दी। डिपो प्रधान हंसराज यादव, विजय सिंह, मुख्य निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश, ड्यूटी इंस्पेक्टर रोहतास, बुकिंग प्रभारी सतीश कुमार, निरीक्षक नरेश कुमार, हवासिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश डांगी, कुलदीप पटीकरा, मनोज आकोली, धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, बालकिशन, भूपेंद्र कुमार, संदीप सहित रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने भी अनिल कुमार को उनकी सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें