फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें ठप, शहर ठहरा, हादसे बढ़े

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21महावीर चौक वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के प्रमुख महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइटें करीब 6 साल से खराब पड़ी हैं। इससे यहां जाम की स्थिति हो बनी रहती ही है। साथ ही आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। जाम के कारण महावीर चौक से करीब 300 मीटर दूर होंडा चौक और बस स्टैंड तक पहुंचने में लोगों को 20 मिनट से भी अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा, यहां स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों के संचालन की व्यवस्था ओर भी खराब हो जाती है। महावीर चौक के साथ-साथ शहर के किसी भी अन्य प्रमुख चौक पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था नहीं है। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में यातायात संचालन की व्यवस्था का दारोमदार यातायात पुलिस पर निर्भर है। यातायात संचालन बनाए रखने के लिए महावीर चौक पर 12 और होंडा चौक, नांग तिहाडी मोड, सुराना नाका, निजामपुर टी प्वाइंट और सिंघाना बाईपास और बस स्टैंड पर 2-2 पुलिस कर्मी तैनात है।
विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी महिला की मौत
बेतरतीब चलते वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। करीब पांच माह पहले बाइक से गिरने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं महावीर चौक पर हुए अलग-अलग हादसों में 4 से 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं बेतरतीब चलते वाहनों के कारण दुपहिया वाहनों और गाड़ियों की आपस में भिडंत होना आम बात है।
बॉक्स
शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण महावीर चौक से दूसरे चौक पर जाने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है और वाहन में बैठे-बैठे परेशान हो जाते हैं। -संजय मान, दुकानदार, महावीर चौक
बॉक्स
बेतरतीब चलते वाहनों से हादसों का खतरा भी बना रहता है। यातायात पुलिस की ओर से जाम वाहनों का संचालन किया जाता है लेकिन स्थाई समाधान के लिए ट्रैफिक लाइट का होना बहुत जरूरी है। -दिनेश भारद्वाज, दुकानदार, महावीर चौक
बॉक्स
जाम लगने और बेतरतीब चलते वाहनों के पैदल चलने वाले लोगों विशेष तौर पर महिला व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार पैदल यात्री सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं।-मुकेश वालिया निवासी आजाद चौक
बॉक्स

शहर के मुख्य चौराहों पर हमेशा जाम की स्थिति रहने के कारण लोग यहां आने में झिझकते हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।-हरीश निवासी मोहल्ला संगीवाढा
-
वर्जन :
लंबे समय से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट के नवीनीकरण का कार्य के लिए करीब 25 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही होंडा चौक व महावीर चौक पर आमजन को ट्रैफिक लाइट की सुविधा मिलेगी। -कमलेश सैनी, चेयपर्सन, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें