फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: काठ मंडी में बदहाल व्यवस्था से व्यापारी परेशान

Sat, 02 Mar 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नागरिक अस्पताल के समीप स्थित काठ-मंडी में मूलभूत जरूरतों का अभाव है। स्ट्रीट लाइटें खराब है, नालियां जाम और दूषित पानी सड़कों पर भरा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगो के द्वारा कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिससे काठ-मंडी के व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब स्थिति में है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिसके कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और चोरी का भय बना रहता है। लोगो ने बताया कि कई दिनों से सफाई न होने की वजह से नालियां गंदगी की वजह से जाम है। उनमें घास उगी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया गया। कोई समाधान आज तक नहीं हुआ है। लोगो ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

स्थानीय लोग स्वयं करते सफाई और दवाइयों का छिडकाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं होता है तो चंदा एकत्रित कर आस-पास की सफाई करवाते है। बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी स्वयं ही करवाते है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट खराब है, कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
सुरेंद्र कुमार, व्यापारी काठ मंडी।

बहुत समय से नालियों की सफाई नहीं की गई है। नालियों में गंदगी जमा है और इनमें घास उगी हुई है। इससे दूषित पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पाती है।
नरेंद्र कुमार, व्यापारी काठ मंडी।

प्रशासन से समाधान की उम्मीद कम है, इसलिए हम व्यापारी लोग स्वयं ही चंदा एकत्रित कर सफाई करवाते हैं। इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए दवा का छिड़काव करवाते हैं।
बुधराम गोयल, व्यापारी काठ-मंडी।

काठ मंडी की समस्याओं के बारे में कई बार संबंधित विभाग और कर्मचारियों को अवगत करवाया। मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला समाधान नहीं हो पाया। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान करें, जिससे लोगो को राहत मिल सकें।
मातादीन कुंछल, व्यापारी काठ-मंडी।

स्ट्रीट लाइट की मांग बहुत पहले ही नगर परिषद चेयरमैन के समक्ष रख चुके हैं। अब जैसे ही लाइटें आएंगी लगवा दी जाएगी। नालियों की सफाई के बारे में कार्रवाई की जा रही है मगर कर्मचारियों की कमी की वजह से यह कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

मोहित मित्तल, पार्षद वार्ड नंबर दस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें