फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में आने लगे अस्पताल

Sat, 02 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर ड्रेस कोड लागू कर दिया है। पहले दिन नारनौल के नागरिक अस्पताल में ज्यादातर कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आए।
विज्ञापन

आदेशों के तहत अस्पताल के सभी महिला और पुरुष कर्मचारी को ड्रेस कोड में आना जरूरी है। इनमें नियमित, अनुबंधित, एनएचएम समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। क्लीनिकल, पैरामेडिकल, स्वच्छता, सुरक्षा, परिवहन, तकनीकी कार्यकर्ता, रसोई कार्यकर्ता के लिए भी वर्दी जरूरी की गई है। इसके साथ ड्रेस कोड पर नेम प्लेट पर कर्मचारी का नाम और पदनाम भी अंकित रहेगा।
विज्ञापन

जींस टी-शर्ट में नहीं दिखाई देंगे कर्मी

नागरिक अस्पताल में अब कर्मी जींस टी-शर्ट में नहीं दिखाई देंगे। पहले स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में जींस टी-शर्ट में ही आ जाते थे। लेकिन नए आदेश के बाद अब सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड में आना पड़ेगा।
विज्ञापन


अगर कोई कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं आएगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को अवगत करवा दिया गया है।
डॉ. रमेश चंद्र आर्य, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें