फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश का पानी दुकानों में घुसने से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17दुकानों में बरसात का पानी घुसने के विरोध स्वरूप रोष प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से परेशान पुल बाजार के व्यापारियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में बाजार से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नगर परिषद ने नहीं करवाई तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
गत माह शहर के आजाद चौक से पुल बाजार तक नई सड़क का निर्माण करवाया गया था। इस सड़क का ढाल आजाद चौक से पुल की ओर है क्योंकि यहीं से पानी छलक नाले में जाता है। इसी कारण आजाद चौक, मानक चौक सहित शहर के कई मोहल्लों का बरसाती पानी इसी बाजार की सड़क से होते हुए पुल के नीचे गंदे नाले में जाकर गिरता है।
विज्ञापन

इस वजह से यह बाजार बरसात होने पर एक नदी की तरह बन जाता है। इससे वहां तेज में बहता हुआ पानी दुकानों के अंदर भी घुस जाता है। जिसकी वजह से दुकानों के अंदर रखा सामान भी खराब हो जाता है।
पुल बाजार के दुकानदार दीपक बंसल, मोतीलाल व अरुण कुमार आदि ने बताया कि जब से नई सड़क का निर्माण हुआ है, तब से उनकी समस्या बढ़ गई है। सड़क ऊंची होने की वजह से थोड़ी सी बारिश होते ही शहर का सारा पानी उनकी दुकानों में घुस जाता है। इससे दुकानदारों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसे लेकर वे नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के सामने भी अपनी यह समस्या रख चुके हैं। जिस पर चेयरपर्सन ने कुछ ही दिनों में इसके समाधान का आश्वासन दिया था, मगर इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें