नारनौल। शहर में जीएसटी अधिकारियों की ओर से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं घरों पर छापा मारने के विरोध में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल के नेतृत्व में जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की एक-एक प्रति उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं जीएसटी कमिश्नर फरीदाबाद को भी प्रेषित की गई। जिला उपायुक्त ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि इस ज्ञापन को इन सभी को भेज दिया जाएगा। उपायुक्त को प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, जिला महासचिव संदीप नूनीवाला एवं मौजूद व्यापारियों ने बताया कि कई दिनों से जीएसटी फरीदाबाद की टीम नारनौल शहर में छापे मार रही है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। जीएसटी अधिकारियों ने नारनौल एवं आसपास के इलाकों में अपने दलाल छोड़ रखे हैं, जो रेकी करते हैं। इसके बाद अधिकारियों को जाकर बताते हैं कि इन-इन व्यापारियों के यहां छापा डाले जाएं। छापा डालने के बाद मामला निपटाने के नाम पर दलाल व्यापारियों से बात सांठगांठ करते हैं। व्यापारी पर यह दलाल नाजायज दबाव बनाकर पैसे ऐंठते हैं। व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों की जांच करवाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाला, राजेश अग्रवाल, सीताराम सर्राफ, बेगराज गोयल, सुदर्शन बंसल, संजय गर्ग, सरदार सुरजीत सिंह, नरेश गोगिया, अजीत जैन, किशन लाल जैन, सतपाल यादव, रामबाबू हलवाई, ओमप्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल गर्ग, रामानंद अग्रवाल एडवोकेट, अशोक जैन,रमेश कांटी वाला, बद्री प्रसाद गर्ग, कृष्ण कंछल, सुनील बर्तन वाले, विजय छापड़ा वाले, धर्मबीर यादव, शंकरलाल लाल वधवा, विष्णु अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रवीण जैन, कृष्ण गोयल, अशोक जैन, मदनलाल सोनी, अतुल जैन, अशोक जैन व मनीष तायल मौजूद रहे।