नारनौल। मथुरा में 12 और 13 मई को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन हुआ। इसमें हरियाणा के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने 25 मांगों का पत्र सौंपा।
उन्होंने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना और राहत कोष बनाने की मांग उठाई। व्यापारी कल्याण बोर्ड के दोबारा गठन की बात भी कही गई।
सम्मेलन में एनसीआर में डीजल जनरेटर पर लगी रोक का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों ने कहा कि इससे उद्योगों को नुकसान हो रहा है। गैस आधारित जनरेटर पर सब्सिडी देने की मांग रखी गई।
इसके साथ बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, छोटे उद्योगों को प्लॉट देने और ई-कॉमर्स के लिए संतुलित नीति बनाने की मांग भी उठाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी रहे।