फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नुकसान की भरपाई के लिए विधायक से मिले व्यापारी

Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नारनौल। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को विधायक ओमप्रकाश यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने जोरासी रोड पर स्थित फैक्ट्री में लगी आग में हुए नुकसान की भरपाई मुख्यमंत्री राहत कोष से कराने की मांग की।
चार दिन पूर्व जोरासी रोड पर स्थित व्यापारी श्री राकेश बंसल की नमकीन व स्नेक्स की फैक्ट्री में देर रात भयंकर आग लगने से सब कुछ स्वाहा हो गया था। फैक्ट्री में सभी मशीनें, कच्चा व तैयार माल, यहां तक की टीन की चदरें एवं लोहे के गाटर भी आग में पूरी तरह झुलसकर अग्नि की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में व्यापारी राकेश बंसल आर्थिक नुकसान हुआ। जिला व्यापार मंडल के अनुरोध पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी फैक्ट्री का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया तथा सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष से व्यापारी की अधिक से अधिक मदद दिलाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें