फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सतनाली नहर में पुल से पलटा ट्रैक्टर, बच्ची और महिला की मौत व तीन घायल

Thu, 19 Nov 2026 10:49 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई और तीन घायल होग गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के सतनाली में गांव सोहड़ी के पास नहर पर बने पुल से गुजरते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में छह वर्षीय बच्ची और 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय ट्रैक्टर में कुल पांच लोग सवार थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोना (6) पुत्री अजीत और पिंकी (40) सहित परिवार के पांच लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। वे सोहड़ा जाने के लिए नहर के पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुल से सीधे नहर में जा गिरा।

हादसे में मोना और पिंकी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो लोगों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें