फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर चालक को पीटा फोन और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बलाहा कला गांव के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर चालक झुंझुनू के शिमला गांव निवासी नीरज के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीरज ने पुलिस को बताया कि वह 3 अप्रैल की रात ट्रैक्टर से पदाड़ी लेकर दौचाना से गांव गोद जा रहा था। रास्ते में बिना नंबर की पिकअप में सवार 5-6 युवकों से साइड को लेकर कहासुनी हो गई।
इसके बाद आरोपी नीचे उतरे और लकड़ी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी जेब से करीब 700 रुपये गिर गए और आरोपी उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नीरज को पहले पीएचसी दौचाना और फिर नागरिक अस्पताल नारनौल रेफर किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें