कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय झीगावन में कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम से बचाव व विद्यालय यूनिफार्म में एक रूपता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैक सूट वितरित किए गए। मौलिक मुख्याध्यापक हरिओम ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अध्यापक प्रदीप कुमार, अध्यापिका पूनम बाई, मीना शर्मा, अनीता यादव, लिपिक अभिनय खंडवाल मौजूद रहे। संवाद