फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोसी की पहाड़ी को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ढोसी की पहाड़ी को टूरिस्ट स्पॉट बनाने की सौगात मिल सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर संभावनाएं तलाशने की आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री बहुत जल्द इस पहाड़ी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है उसके अनुसार इस पहाड़ के ऊपर 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र समतल मैदान के रूप में उपलब्ध है तथा इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। इस जगह अगर एक रिजॉर्ट विकसित किया जाए और उसे रोपवे ट्राली मार्ग से जोड़ दिया जाए तो यह सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
विदेशी पर्यटकों को करेगा आकर्षित
सर्दियों में राजस्थान को जाने वाले बड़ी संख्या में यूरोपियन पर्यटक इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में अगर यहां पर पर्यटकों के लिए यदि यहां रुकने की व्यवस्था कर दी जाए तो शहर में उपलब्ध ऐतिहासिक स्थानों का महत्व और भी बढ़ जाएगा। इसके अलावा शहर में जो अन्य ऐतिहासिक महत्व के स्थल है उनकी उपयोगिता भी बढ़ जाएगी और शहर में पर्यटन के मानचित्र पर आ सकती है। ढोसी की पहाड़ी को अगर पर्यटकों को रुझान मिला तो शहर का कायाकल्प हो सकता है। इसके अलावा साथ ही मुख्यमंत्री को यह भी अनुरोध किया कि पहाड़ के नीचे की तलहटी में एक उचित ऊंचाई तक पत्थरों में सोलर पैनल लगाकर एक बड़ा सोलर प्लांट भी स्थापित किया जा सकता है। इससे इस प्रस्तावित टूरिस्ट सेंटर के अतिरिक्त गांव को भी बिजली उपलब्ध करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत मंगलवार को चंडीगढ़ में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात कर ढोसी के पहाड़ पर एक टूरिस्ट रिसोर्ट विकसित करने के लिए विचार विमर्श किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस बारे में पूरा अध्ययन करने के बाद इस पर एक प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है। इस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वयं पहाड़ के ऊपर आकर इस जगह का निरीक्षण शीघ्र करने की इच्छा जाहिर की है। जिला प्रशासन को पहाड़ पर हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था के बारे जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था होने के बाद मुख्यमंत्री जल्द ही इस स्थान का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें